हुगली, हॉकी बंगाल, श्रीरामपुर नगरपालिका एवं श्रीरामपुर महकमा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार से श्रीरामपुर के जॉननगर रोड इलाके में स्थित श्रीरामपुर स्पोर्टिंग मैदान में राज्य महिला हॉकी चैम्पियनशिप की शुरुआत हुई। रविवार से शुरू इस प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन होगा।
उद्घाटन समारोह में राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वपन बनर्जी, राज्य के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना, चुंचूड़ा के विधायक असित मजुमदार, चांपदानी के विधायक अरिंदम गुइन, श्रीरामपुर नगरपालिका के प्रशासक गौर मोहन दे, कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी संतोष उर्फ सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर के इस महिला हॉकी प्रतियोगिता में कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया और हुगली समेत राज्य के कुल 12 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर पर बंगाल के महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
