Home / National / नीरज चोपड़ा ने सोने पर फेंका भाला, भारत में छायी खुशियां

नीरज चोपड़ा ने सोने पर फेंका भाला, भारत में छायी खुशियां

टोक्यो. नीरज चोपड़ा ने शनिवार को ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया. उन्होंने भाला प्रतियोगिता में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो 2020 में पहला स्थान हासिल किया.

चोपड़ा अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं. चोपड़ा अब तक राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और अब ओलंपिक में भाला फेंकने में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.

चोपड़ा के स्वर्ण पदक को मिलाकर टोक्यो खेलों में भारत को अब तक सात पदक मिले हैं.

चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता. उनके हमवतन विटेज़स्लाव वेस्ली ने 85.44 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता.

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …