Home / Odisha / एमकेसीजी कोविद अस्पताल-1 में भर्ती विचाराधीन कैदी लापता

एमकेसीजी कोविद अस्पताल-1 में भर्ती विचाराधीन कैदी लापता

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजम जिले के ब्रह्मपुर के एमकेसीजी कोविद अस्पताल-1 में भर्ती एक विचाराधीन कैदी शनिवार को लापता हो गया है. जानकारी के अनुसार, नयागढ़ जिले के मिर्ता सिंह नामक कैदी को चार जुलाई को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे कंधमाल जिले के बालीगुडा उप-जेल में रखा गया था.

31 जुलाई को वह कोरोना पाजिटिव पाया गया और उसे बालीगुड़ा उप मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पांच दिन पहले समर्पित कोविद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. इसी बीच वह आज सुबह करीब चार बजे अपने बिस्तर से लापता पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …