नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के साथ छठे बजट-पूर्व परामर्श बैठक की। बैठक में केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सीतारमण को कई सुझाव दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीतारमण ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। बैठक में वित्त सचिव, निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव सहित देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी वित्त वर्ष 2025-26 का केंदीय बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश करेंगी। बजट पूर्व परामर्श बैठक केंद्रीय बजट को आकार देने से जुड़ा आवश्यक कदम है, जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है। इन बैठकों में मिले सुझावों से विविध हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
