Home / BUSINESS / अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने अपना आयकर रिर्टन (आईटीआर) दाखिल कर दिया है। सिर्फ एक दिन में 10 लाख से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं।
आयकर विभाग ने शनिवार को एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी। विभाग ने करदाताओं से अपील किया है कि यदि आपने अपना आईटीआर-1 और आईटीआर-2 फाइल नहीं किया है, तो समय रहते अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें।
विभाग ने कहा कि आखिरी समय की भीड़ का इंतजार न करें। आयकर विभाग ने करदाताओं से आखिरी समय की भागदौड़ से बचने और 31 जुलाई 2026 की डेडलाइन से पहले आसानी से अपना आयकर रिर्टन (आईटीआर) https://incometax.gov.in/iec/foportal/ पर फइल करने की अपील की है।
आईटीआर-1 (सहज) एक आसान फॉर्म है, जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम टैक्सपेयर्स के काम आता है। ‘सहज’ फॉर्म वे निवासी व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय का ज़रिया सैलरी, एक घर की प्रॉपर्टी और 5,000 रुपये तक की सालाना खेती से होने वाली आय है।
आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों द्वारा भरा जाता है जिनकी आय किसी बिज़नेस या पेशे से होने वाले मुनाफ़े से नहीं, बल्कि कैपिटल गेन्स (पूंजीगत लाभ) से होती है। आयकर रिर्टन भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी …