
भुवनेश्वर। रिश्वत लेते हुए पकड़़ाये गये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि उन्हें किसी ने फंसा दिया है। मंगलवार को उन्हें स्थानीय विजिलेंस कोर्ट में पेश किये जाने के समय उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्वत नहीं ली है। उनके विभाग के कुछ लोगों ने उन्हें फंसा दिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रिश्वत लेते वक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय विजिलेंस के हाथों पकड़े गये थे। एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उन्हें विजिलेंस अधिकारियों ने पकड़ लिया था। एक बिल के पास करने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्हें रंगेहाथों पकड़ने के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। विजय केतन उपाध्याय 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उद्यान कृषि विभाग में निदेशक के रुप में कार्यरत थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
