Home / Odisha / एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

भुवनेश्वर। रिश्वत लेते वक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय विजिलेंस के हाथों पकड़े गये हैं। विजिलेंस सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उन्हें विजिलेंस अधिकारियों ने पकड़ लिया। एक बिल के पास करने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके अन्य ठिकानों पर छापामारी शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि विजय केतन उपाध्याय 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उद्यान कृषि विभाग में निदेशक के रुप में कार्यरत हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …