Home / Odisha / ओडिशा में ठंड से राहत नहीं. 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे

ओडिशा में ठंड से राहत नहीं. 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे

  • कटक में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज 

भुवनेश्वर। ओडिशा के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। सोमवार को राज्य के 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेलसियस से कम रिकार्ड किया गया है। भुवनेश्वर के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अनुगूल में तापमान 5.6 डिग्री, फुलबाणी में 6.3 डिग्री, टिटलागढ़ में 6.5 डिग्री, दारिंगिबाड़ी में 7.0, केन्दुझर में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह बलांगीर में 8.5 डिग्री, बालेश्वर व सुंदरगढ़ में 8.5 डिग्री, झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री, भवानीपाटना में 9 डिग्री, कोरापुट में 9.2 डिग्री, बारिपदा में 9.4 डिग्री, तालचेर में 9.4 डिग्री तथा कटक में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर रैली में राहुल गांधी का हमला: “संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, सरकार उद्योगपतियों के लिए, जनता के लिए नहीं”

भुवनेश्वर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *