भुवनेश्वर । अनुगूल जिले के पाललहडा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय़ राजमार्ग -149 पर भीमकांडा चौक के पास एक बस व स्कूटर के बीच टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को बरामद कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह यात्रियों को लेकर जा रही बस विजय व एक स्कूटर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटर में बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई है। इस बारे में पाललहडा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच का काम शुरु कर दिया है।
Check Also
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित
ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
