Home / Odisha / शनिवार को कांग्रेस मनायेगी 134वां स्थापना दिवस

शनिवार को कांग्रेस मनायेगी 134वां स्थापना दिवस

भुवनेश्वर –  शनिवार को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनायेगी। भुवनेश्वर के अलावा राज्य के जिला केन्द्रों व अन्य स्थानों पर पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक सुबह 10.30 बजे पार्टी कार्यालय नें ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भारत बचाओसंविधान बचाव पदयात्रा निकाली जाएगी। केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतिआर्थिक मंदीमहिलाओं के साथ दुष्कर्म आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक लागू किया है। पदयात्रा के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल राज्यपाल प्रो गणेशीलाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को शामिल होने के लिए अनुरोध किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …