Home / Odisha / शांतनु महापात्र के निधन पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने शोक व्यक्त किया

शांतनु महापात्र के निधन पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर. संगीत निदेशक सांतनु महापात्र के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है. नवीन पटनायक ने कहा कि महापात्र के निधन का समाचार सुनकर वह दुःखी हैं. गीतकार व संगीत निर्देशक के रूप में उन्होंने एक विशेष पहचान स्थापित की थी. उनका संपूर्ण जीवन संगीत के प्रति समर्पित था. उनके निधन से ओडिशा ने एक योग्य संतान को खो दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

विशिष्ट संगीत निदेशक शांतनु महापात्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करके ओडिशा के बीच संगीत निदेशक शांतनु महापात्र के निधन का समाचार सुनकर वह दुःखी हैं. ओड़िया समेत अनेक भाषा में उन्होंने संगीत निर्देशन दिया है. इस क्षेत्र में उन्होंने अपने एक विशेष पहचान बनाया था. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …