Home / Odisha / घटगाँव के मां तारिणी मंदिर को खोलने के लिए निरंजन पटनायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

घटगाँव के मां तारिणी मंदिर को खोलने के लिए निरंजन पटनायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. कोरोना महामारी के कारण 9 महीने से विभिन्न मंदिर वह अन्य धार्मिक संस्थान बंद हैं. वर्तमान कोरोना की स्थिति में सुधार आने के बाद राज्य सरकार ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर व अन्य मंदिर धीरे-धीरे खोल रही है. ऐसे में केन्दुझर जिले के घटगांव  स्थित मां तारिणी मंदिर को भी शीघ्र खोला जाए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से पत्र लिखकर यह मांग की है. उन्होंने कहा कि मां तारिणी मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है. राज्य के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु बस के जरिए मंदिर में माता के लिए प्रतिदिन नारियल भेजते हैं. 20 मार्च से कोरोना के कारण मंदिर को बंद रखा गया है. इस कारण श्रद्धालु मां के लिए नारियल नहीं भेज पा रहे हैं और ना ही मां के दर्शन कर पा रहे हैं. ऐसे में मंदिर की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ-साथ मंदिर से जुड़े सेवायत व व्यवसायी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं. जिस तरह से राज्य सरकार ने अन्य मंदिरों को खोलने के लिए व्यवस्था की है, उसी तरह इस तारिणी मंदिर को खोल कर श्रद्धालुओं की दर्शन की व्यवस्था किया जाए.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …