Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने 4 वर्षीय एलेना मिश्रा को दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने 4 वर्षीय एलेना मिश्रा को दी बधाई

  •     सबसे कम उम्र की एफआईडीई रेटेड लडकी खिलाड़ी बनने पर सराहा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की चार वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एलेना मिश्रा को आधिकारिक एफआईडीई रेटिंग हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की लडकी खिलाड़ी बनने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एलेना की इस उपलब्धि को ओडिशा के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके असाधारण प्रतिभा, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उम्र में अधिकांश बच्चे सीखने की शुरुआती अवस्था में होते हैं, उस उम्र में एलेना ने शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। उनकी यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाती है।

माझी ने कहा कि एलेना की उल्लेखनीय यात्रा ओडिशा के अधिक से अधिक युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने, अपनी रुचि और जुनून को आगे बढ़ाने तथा उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने एलेना और उनके परिवार को भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …