Home / Odisha / स्वास्थ्य और फिटनेस के संदेश के साथ मायुमं भुवनेश्वर का वॉकाथॉन

स्वास्थ्य और फिटनेस के संदेश के साथ मायुमं भुवनेश्वर का वॉकाथॉन

  •    170 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

  •  सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

भुवनेश्वर। स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) भुवनेश्वर की ओर से वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 170 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, भाजपा ओडिशा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी के लिए सुलभ एवं आसान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ साथी कार्ड का शुभारंभ भी किया गया।

इस पहल का नेतृत्व विनीथ अग्रवाल, अध्यक्ष, मायुमं भुवनेश्वर; शीतल सिंघानिया, सचिव, मायुमं भुवनेश्वर; एवं युवा अनिश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, मायुमं भुवनेश्वर ने किया।

कार्यक्रम का समन्वय कुणाल खोवाला, योगेश सरावगी एवं नीतू संचेती ने किया, जबकि अमित सराफ एवं आकाश झुनझुनवाला ने कार्यक्रम का प्रबंधन संभाला।

सहयोगी संस्थाओं की ओर से रुद्र सामंराय– जय ओडिशा; श्रीनिवास सुबुधि – जेसीआई भुवनेश्वर; शिवांगी गोयनका – जेसीआई भुवनेश्वर उत्कलिका; मंजू अग्रवाल– मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर; मनोज ललानी एवं गर्व ललानी – बीएनआई; सत्यजीत दास – स्टे फिट; चिदात्मिका खटुआ – सुश्रुत हॉस्पिटल; एवं अमित सिंघानिया – गो कूल उपस्थित रहे। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अक्षय खंडेलवाल, उमेश खंडेलवाल, हरीश अग्रवाल एवं जगमोहन पेड़ीवाल सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वॉकाथॉन को गो कूल, सुश्रुत हॉस्पिटल, स्टे फिट एवं रॉयल इवेंट्स का सहयोग प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने फिटनेस, निवारक स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक सहयोग के संदेश को मजबूती प्रदान की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …