-
पुलिस भवन में हुई बैठक में अपराध नियंत्रण
-
संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा
भुवनेश्वर। ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर स्थित पुलिस भवन में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव अनु गर्ग, गृह विभाग के सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस भवन पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस बल ने औपचारिक रूप से सलामी देकर उनका स्वागत किया।
अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों पर चर्चा
बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था, अपराध की रोकथाम के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति तथा पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विकास के लिए कानून-व्यवस्था को बताया आधार
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था ओडिशा के विकास की बुनियाद है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने तथा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का शासन मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रभावी एवं जवाबदेह तरीके से काम करना होगा
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
