Home / Odisha / 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तेरापंथ युवक परिषद भुवनेश्वर का भव्य आयोजन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर तेरापंथ युवक परिषद भुवनेश्वर का भव्य आयोजन

भुवनेश्वर,तेरापंथ युवक परिषद, भुवनेश्वर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेरापंथ भवन में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा एवं मानवता की भावना से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह में श्रीमती अपराजिता सारंगी जी — माननीय सांसद, भुवनेश्वर; श्री रुद्र प्रताप जेना जी — BJP; श्री ललाटेंदु मोहंती जी (IPS); श्री अजित जी कुशवाहा — NSS क्षेत्रीय निदेशक/प्रमुख, भुवनेश्वर; श्रीमती सरिता पटेल जी — पूर्व निदेशक/प्रमुख, भुवनेश्वर; एवं श्रीमती सुलोचना दास जी — माननीय महापौर, भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) ने पधारकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
सभी विशिष्ट अतिथियों का तेरापंथ युवक परिषद की ओर से दुपट्टा एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा रचित पुस्तकों के माध्यम से भावपूर्ण सम्मान किया गया।
*स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान—सेवा का संकल्प”
“रक्तदान कर्तव्य 2026” के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी की चिकित्सकीय टीम एवं सपोर्टिंग स्टाफ की देखरेख में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।

परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र बैद ने सभी रक्तदाताओं, विशिष्ट अतिथियों, चिकित्सकों, सपोर्टिंग स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से उसे साकार करने का संकल्प है।

कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल एवं समस्त तेरापंथ युवक परिषद परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग, स्नेह एवं सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जय हिन्द! | वंदे मातरम्!

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …