Home / Odisha / बीजू पटनायक पर बयान को लेकर निशिकांत दुबे ने दी सफाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बीजू पटनायक पर बयान को लेकर निशिकांत दुबे ने दी सफाई

  •     बोले- निशाना सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पर

  •     बीजू पटनायक के खिलाफ नहीं था बयान

भुवनेश्वर। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने उस विवादित बयान पर स्पष्टीकरण दिया है, जिसमें उन्होंने बीजू पटनायक को 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से जोड़ते हुए नेहरू पर टिप्पणी की थी। दुबे ने स्पष्ट कहा कि उनका बयान बीजू पटनायक के खिलाफ नहीं था, बल्कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को लेकर था।

पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने कहा कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के वे पत्र सार्वजनिक किए थे, जिनमें बीजू पटनायक की अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत का उल्लेख है। उनके अनुसार, नेहरू ने अमेरिका की मदद से युद्ध लड़ा था और बीजू पटनायक, नेहरू, अमेरिकी सरकार और सीआईए के बीच संपर्क सूत्र की भूमिका निभा रहे थे।

दुबे ने कहा कि वे बीजू पटनायक को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में पूरा सम्मान देते हैं और उन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी बातों से ठेस पहुंची है तो वे स्पष्टीकरण देने को तैयार हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार और ओडिशा दोनों के लिए बीजू बाबू गर्व का विषय थे और 1936 में ओडिशा के विभाजन का ऐतिहासिक प्रसंग भी उल्लेखनीय है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …