-
25 मार्च तक कई जिलों में होगी छिटपुट बारिश
-
26 से 28 मार्च तक येलो वार्निंग जारी
भुवनेश्वर। ओडिशा में आज से दिन के बढ़ते तापमान के बीच आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है। यह जानकारी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में राज्य के ऊपर कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। पिछले 24 घंटों में चार शहरों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें बारिपदा में सबसे अधिक 26 सेमी वर्षा हुई। वहीं ढेंकानाल में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ संजीव द्विवेदी ने बताया कि बुधवार तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 25 मार्च तक बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और केंदुझर जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।
26 मार्च को आंधी-तूफान का अलर्ट
26 मार्च को नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी और नवरंगपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने 26 से 28 मार्च के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो वार्निंग जारी की है।
अप्रैल से फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है।
सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और विशेष रूप से आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
