Home / Odisha / ओडिशा में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

  •     कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

  •     कई जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका

भुवनेश्वर। ओडिशा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

कई जिलों में येलो वार्निंग जारी

आईएमडी ने अगले 24 घंटे के लिए बालेश्वर, मयूरभंज, कोरापुट और मालकानगिरि जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो वार्निंग जारी की है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

राज्य के कई जिलों, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और केंदुझर, में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

24 से 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

24 मार्च को मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, मालकानगिरि और कोरापुट में बारिश या गरज-चमक की संभावना। 25-26 मार्च को  पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट और मालकानगिरि जिलों में ऐसे ही मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। 27 मार्च को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, बिजली गिरने के समय सुरक्षित जगह पर रहने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है। राज्य में तापमान बढ़ने और अचानक बदलते मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में सतर्कता जरूरी होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …