-
पारादीप पोर्ट की सराहना की
-
उद्योग, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी शिक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
भुवनेश्वर। कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के कौंसल जनरल बर्नार्ड लिंच ने ओडिशा के उद्योग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री संपद चरण स्वाईं से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक निवेश, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा में सहयोग बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक के दौरान लिंच ने पारादीप पोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह देश में कार्गो हैंडलिंग के मामले में अग्रणी हब के रूप में उभर रहा है। उन्होंने ओडिशा में औद्योगिक विकास और स्किल सेक्टर में पिछले दो वर्षों में हुई प्रगति की भी प्रशंसा की।
दोनों पक्षों ने राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए उन्नत तकनीकी शिक्षा के अवसर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया। लिंच ने विश्वास जताया कि ओडिशा और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग आने वाले समय में और मजबूत होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और कुशल कार्यबल तैयार होगा।
मंत्री संपद चंद्र स्वाईं ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि ओडिशा सरकार औद्योगिक विकास और कौशल उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक ने शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मजबूत साझेदारी की संभावनाओं को रेखांकित किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
