Home / Odisha / एससीबी अग्निकांड को लेकर विधानसभा में बवाल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एससीबी अग्निकांड को लेकर विधानसभा में बवाल

  •    जोरदार हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

  •     विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

  •     प्रश्नकाल-शून्यकाल नहीं चल सका

भुवनेश्वर। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुए अग्निकांड को लेकर मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों के विधायकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा मुकेश महालिंग के इस्तीफे की मांग की, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।

सुबह 10:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल संचालित करने की कोशिश की, लेकिन बीजेडी और कांग्रेस के विधायक विरोध प्रदर्शन करते हुए वेल में पहुंच गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अग्निकांड से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लहराईं।

अध्यक्ष ने कई बार सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटने और सदन को सुचारु रूप से चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं लिया। स्थिति लगातार बिगड़ती देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

तीन दिन के अवकाश के बाद फिर से शुरू हुई विधानसभा में पहले ही दिन कामकाज ठप हो गया। विपक्षी दलों ने एससीबी अग्निकांड पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका।

नवीन ने तीखा हमला बोला

ओडिशा विधानसभा में जोरो ऑवर के दौरान नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी।

जांच के आदेश देने से जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पटनायक ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि केवल जांच के आदेश देने से जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

महालिंग से तत्काल इस्तीफा देने की मांग

पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा घोषित मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये देने की मांग की।

नवीन पटनायक आग से प्रभावित आईसीयू का निरीक्षण किया

नवीन पटनायक कटक के मेयर सुभाष सिंह और बीजद नेताओं के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित आईसीयू का निरीक्षण किया, घायलों और स्थानांतरित मरीजों से मुलाकात की तथा डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे “बेहद हृदयविदारक” बताया।

पटनायक ने कहा कि बीजद सरकार के कार्यकाल में एससीबी  मेडिकल कालेज व अस्पताल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज की यह घटना राज्य की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की दुखद तस्वीर है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …