-
कांग्रेस और बीजू जनता दल के गठजोड़ कहा- जरूरत पड़ी तो हम भी हाथ मिला लेंगे
भुवनेश्वर। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद वरिष्ठ नेता दिलीप राय ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2002 की तरह इस बार भी जीत हासिल करेंगे। मीडिया से बातचीत में राय ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन माझी का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में उन्हें पूरा सहयोग दिया है।
राय ने कहा कि वह शुक्रवार से अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी उन्हें 2002 की तरह स्पष्ट जीत मिलेगी।
वहीं कांग्रेस और बीजू जनता दल के गठजोड़ के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जरूरत पड़ी तो हम भी हाथ मिला लेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
