Home / Odisha / ओडिशा में राज्यसभा की चौथी सीट को लेकर रोमांचक मुकाबला 

ओडिशा में राज्यसभा की चौथी सीट को लेकर रोमांचक मुकाबला 

  •  चुनाव में डा दत्तेश्वर होता की जीत सुनिश्चित होगी – पीसीसी अध्यक्ष

  •     कहा- किसी भी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं होगी

भुवनेश्वर। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि बीजद, कांग्रेस और सीपीआईएम ने मिलकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लेते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ दत्तेश्वर होता को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने का फैसला किया है। संयुक्त उम्मीदवार को निश्चित रुप से जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद इस प्रकार का साझा राजनीतिक निर्णय लिया गया है। दास के अनुसार, बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के प्रस्ताव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्वीकार किया, जिसके बाद राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए संयुक्त उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया।

भक्त चरण दास ने कहा कि डॉ दत्तेश्वर होता का स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है और इसी कारण सभी दलों ने मिलकर उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया। उन्होंने इसे समय की मांग बताते हुए कहा कि ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में यह एक ऐतिहासिक फैसला है।

पीसीसी अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि संयुक्त उम्मीदवार की जीत लगभग तय है और किसी भी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अब भी नवीन पटनायक की लोकप्रियता बनी हुई है और वोट प्रतिशत के मामले में बीजद अभी भी मजबूत स्थिति में है।

भक्त चरण दास ने आगे कहा कि नवीन पटनायक का यह निर्णय उनके पिता और महान नेता बीजू पटनायक की तरह साहसिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में बीजू पटनायक भी ऐसे ही साहसिक और दूरदर्शी फैसले लेने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त उम्मीदवार डॉ दत्तेश्वर होता की जीत निश्चित है।

नवीन ने संतृप्त और डॉ होता को बधाई दी

नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से बातचीत में नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बीजद के दो उम्मीदवार, संतृप्त मिश्र और डॉ दत्तेश्वर होता, ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा है। मैं दोनों को बधाई देता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …