भुवनेश्वर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सवः2026 का आयोजन श्रीश्यामसेवा ट्रस्ट, झारपाड़ा की ओर से किया गया। सुरेश कुमार अग्रवाल, ट्रस्ट सेवा समिति के सचिव के कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन सुबह में भव्यतम निशान शोभा यात्रा स्थानीय मिलन मैदान, लक्ष्मीसागर से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। निशान शोभायात्रा से पूर्व श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल तथा ट्रस्टी चेतन टेकरीवाल आदि ने श्रीश्याम बाबा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीश्याम भक्तों, माताओं और बहनों ने वासंती परिधानों में अपने-अपने हाथों में निशान (श्रीश्याम ध्वज) धारणकर बाजे-गाजे के साथ जयकारा लगाते चलीं। शोभायात्रा के आगे-आगे राजस्थानी नृत्य व वाद्ययंत्रों का सुमधुर वादन आयोजन को पूरी तरह से धर्ममय बना रहा था। श्रीश्याम के गगनभेदी जयकारे के साथ निशान शोभायात्रा स्थानीय झारपाड़ा श्री श्याम मंदिर पहुंची। मंदिर में सभी भक्तों ने श्रीश्याम नरेश को अपना-अपना निशान चढ़ाकर उन्हें मंदिर के गुंबज पर एक साल के लिए लगा दिया।
सुबह के निशान शोभायात्रा को सफल बनाने में मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, नंदू पण्डित, पण्डित सत्यम मिश्रा, पण्डित शुभ झा, आनंद पुरोहित, राधेश्याम शर्मा और चिरंजी शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव 28 फरवरी तक चलेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
