Home / Odisha / भुवनेश्वर मारवाड़ी सोसायटी का होली बंधु मिलन 4 मार्च को

भुवनेश्वर मारवाड़ी सोसायटी का होली बंधु मिलन 4 मार्च को

  •  जनता मैदान में होगा भव्य आयोजन

  • सफल संचालन के लिए ने कार्यकारिणी की अहम् बैठक आयोजित

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर मारवाड़ी सोसायटी की ओर से होली बंधु मिलन समारोह का आयोजन 4 मार्च को जनता मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। इसको लेकर 25 फरवरी की शाम स्थानीय मारवाड़ भवन में कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वागत व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक आकर्षक व सुव्यवस्थित बनाने की विशेष तैयारी की जा रही है।

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियां तय कीं। आयोजन स्थल की सजावट, अतिथि सत्कार, प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन को लेकर अलग-अलग टीमों को दायित्व सौंपे गए। सोसायटी ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर होली मिलन को सफल बनाने की अपील की है।

मंचस्थ रहे सोसायटी के सचिव जितेंद्र मोहन गुप्ता, अध्यक्ष संजय लाठ, कोषाध्यक्ष सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, होली आयोजन कमेटी के चेयरमैन चेतन टेकरीवाल तथा फुड आयोजन समिति के चेयरमैन सुरेश कुमार अग्रवाल। अपने स्वागत संबोधन में अध्यक्ष संजय लाठ ने सोसायटी के सभी घटक संगठनों के उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विस्तार से सभी जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि पहले यह आयोजन यूनिट-3, प्रदर्शनी मैदान में होने जा रहा था, लेकिन राज्य सरकार के आदेशानुसार अब यह आयोजन जयदेव विहार जनता मैदान में होगा। इस अवसर राजस्थान की लता मंगेशकर कहीं जाने वाली मशहूर सीमा मिश्रा का ग्रुप करेगा। उन्होंने सभी घटक संगठनों से आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का निवेदन किया। कुछ ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने अपने सुझाव दिया। गौरतलब है कि होलिका दहन आदि सभी कार्यक्रम अलग-अलग मोहल्ले में पूर्ववत ही होंगे। कोषाध्यक्ष सीए सुरेन्द्र अग्रवाल आभार व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …