Home / Odisha / आईआरएस अधिकारी पर लगे दुष्कर्म आरोप की जांच तेज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आईआरएस अधिकारी पर लगे दुष्कर्म आरोप की जांच तेज

  •     अतिरिक्त डीसीपी के नेतृत्व में विशेष पड़ताल, केंद्रीय जीएसटी टीम भी पहुंची

  •     अतिरिक्त डीसीपी आरती गिरि बनीं जांच अधिकारी

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में एक आईआरएस अधिकारी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच अब तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर की अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतिरिक्त डीसीपी आरती गिरि को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शहीद नगर थाना पहुंचकर केस से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और अब तक की जांच की प्रगति की समीक्षा की।

इसी बीच, केंद्रीय जीएसटी की तीन सदस्यीय टीम भी सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहीद नगर थाना पहुंची और अपने स्तर पर पूछताछ शुरू की।

पीड़िता का दोबारा बयान, डिजिटल साक्ष्य जुटाए

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को रविवार को फिर से बुलाकर उसका बयान दोबारा दर्ज किया गया। जांच टीम ने उसके पास मौजूद फोटो और वीडियो साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने सत्संग विहार स्थित अपने सरकारी आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपी अधिकारी के सरकारी आवास का निरीक्षण भी किया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में वह अधिकारी की भाभी के साथ उनके घर गई थी, जब अधिकारी की पत्नी अस्वस्थ थीं। बाद में अधिकारी ने उसे घर बुलाकर दुष्कर्म किया, घटना की रिकॉर्डिंग की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

कई बार शारीरिक शोषण किया

पीड़िता का दावा है कि इसी धमकी के आधार पर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया गया। अंततः कथित ब्लैकमेल से परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सभी पहलुओं की गहन जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य, दर्ज बयान और अन्य प्रमाणों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …