भुवनेश्वर । ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भक्त दास ने मंगलवार को राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय और नोटिफाइड एरिया काउंसिल (एनएसी) चुनावों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय बैलेट पेपर के माध्यम से कराने की मांग की।
नगर निकाय और एनएसी चुनावों की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भक्त दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संबंध में निर्वाचन आयोग से औपचारिक रूप से संपर्क करेगी और बैलेट पेपर से मतदान कराने का आग्रह करेगी। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम के माध्यम से कथित वोट हेराफेरी को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाते रहे हैं।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा, “ईवीएम के जरिए वोट चोरी को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। हम इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग का ध्यान आकर्षित करेंगे ताकि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारी को लेकर पार्टी आश्वस्त है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
