Home / Odisha / विजिलेंस ने जूनियर इंजीनियर व उसके सहयोगी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विजिलेंस ने जूनियर इंजीनियर व उसके सहयोगी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

भुवनेश्वर । ओडिशा विजिलेंस ने मंगलवार को टीपीएसओडीएल के एक जूनियर इंजीनियर और उसके सहयोगी को ईंट भट्ठा (ब्रिक्स फैक्ट्री) को बिजली कनेक्शन देने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।विजिलेंस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान प्रदेश प्रसाद नायक, जूनियर इंजीनियर (जेई), टीपीएसओडीएल, मलकानगिरी और भंजकिशोर स्वाईँ  (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है।   दोनों आरोपिताें को 3 फरवरी 2026 को ईंट भट्ठा मालिक से कार्यालय के मुख्य द्वार के पास रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने आरोपिताें के पास से पूरी रिश्वत राशि 20,000 रुपये बरामद कर जब्त कर ली है।

ट्रैप कार्रवाई के बाद जूनियर इंजीनियर प्रदेश प्रसाद नायक से जुड़े दो स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले की जांच के तहत एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में कोरापुट विजिलेंस थाना में कांड संख्या 01/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपिताें के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …