Home / Odisha / भारत–अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक आर्थिक कूटनीति में निर्णायक क्षण : धर्मेंद्र प्रधान

भारत–अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक आर्थिक कूटनीति में निर्णायक क्षण : धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को वैश्विक आर्थिक कूटनीति में एक निर्णायक क्षण बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

सोशल मीडिया पर साझा अपने संदेश में प्रधान ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे मजबूत और लचीली आपूर्ति शृंखलाओं का निर्माण होगा, प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारतीय उद्यमों के लिए रणनीतिक बाजार पहुंच का विस्तार करता है और भारत को विनिर्माण तथा नवाचार के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता उभरती वैश्विक विकास कहानी में भारत को एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में स्थापित करता है।

प्रधान ने अपने संदेश में कहा, “न्यू-एज इंडिया आर्थिक, रणनीतिक और संस्थागत स्तर पर नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत न केवल वैश्विक व्यापार को दिशा देगा, बल्कि साझा समृद्धि और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक भूमिका को और सुदृढ़ करेगा तथा आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …