Home / Odisha / रासेश्वरी देवी की विशेष प्रवचन श्रृंखला ‘उपनिषद ज्ञानामृत’ 31 से
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रासेश्वरी देवी की विशेष प्रवचन श्रृंखला ‘उपनिषद ज्ञानामृत’ 31 से

  •     प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक लक्ष्मी सागर मेला ग्राउंड में आयोजित होगा

भुवनेश्वर। श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख शिष्या रासेश्वरी देवी की विशेष प्रवचन श्रृंखला “उपनिषद ज्ञानामृत” 31 जनवरी से भुवनेश्वर में शुरू होगी। दस दिवसीय यह कार्यक्रम 8 फरवरी तक चलेगा। प्रवचन प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक लक्ष्मी सागर मेला ग्राउंड में आयोजित होगा। यह जानकारी ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में दी गई।

मिशन के पदाधिकारी प्रताप चंद्र दास और अन्य सदस्यों ने बताया कि रासेश्वरी देवी लगभग 11 वर्षों बाद भुवनेश्वर में प्रवचन दे रही हैं, जो श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि चारों वेदों की लगभग 1180 शाखाएं थीं और प्रत्येक शाखा का एक उपनिषद था। वर्तमान में लगभग 108 उपनिषद उपलब्ध हैं, जिन्हें वैदिक ज्ञान का मूल सार और तत्व माना जाता है। प्रवचन श्रृंखला के दौरान देवीजी उपनिषदों के गूढ़ सिद्धांतों को सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत करेंगी, ताकि आम जन भी उसे समझ सकें।

मिशन के अनुसार यह प्रवचन श्रृंखला जीवन-पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करेगी और समन्वित, सार्वभौमिक तथा सनातन दर्शन का संदेश देगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, उत्कृष्ट साउंड सिस्टम, पेयजल सुविधा तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …