Home / Odisha / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना की समीक्षा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना की समीक्षा

  •     ओडिशा के प्रदर्शन पर संतोष

भुवनेश्वर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना की समीक्षा की। बैठक में देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री तथा कृषि एवं किसान सशक्तीकरण और ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लेते हुए राज्य में दोनों योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी।

बताया गया कि इस योजना के तहत उपलब्ध निधि का ओडिशा अब तक 79 प्रतिशत तथा कृषोन्नति योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत उपयोग कर चुका है, जिससे राज्य की कृषि प्रगति को गति मिली है। शेष निधि शीघ्र उपलब्ध होने पर छह नई परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा सकेगा।

समीक्षा बैठक में ओडिशा के कृषि क्षेत्र में प्रगति और निधियों के प्रभावी उपयोग पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने संतोष व्यक्त किया और विकास की इस गति को बनाए रखने का आह्वान किया।

यह योजना जहां सतत कृषि को बढ़ावा देती है, वहीं कृषोन्नति योजना खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। ओडिशा की पहलों में प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और श्रीअन्न (मिलेट्स) को प्रोत्साहन शामिल है।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अरविंद कुमार पाढ़ी, कृषि निदेशक शुभम सक्सेना और अतिरिक्त सचिव डॉ. गणेश्वर जेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …