भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। कर्पूरी ठाकुर जी का संपूर्ण जीवन सादगी, नैतिकता और जनसेवा का जीवंत उदाहरण रहा। उन्होंने समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर संघर्ष किया और सामाजिक न्याय को केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारा। सत्ता को उन्होंने सेवा का साधन माना और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक समरसता के लिए उनके दूरदर्शी प्रयास आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
