भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति, शिक्षा, अध्यात्म और परंपरा की पुण्य भूमि उत्तर प्रदेश दिव्य तीर्थों के माध्यम से राष्ट्र की आत्मा को दिशा देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण के साथ-साथ आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेश और औद्योगिक विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। प्रभु राम जी से प्रार्थना है कि उत्तर प्रदेश प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
