भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में भाग लेने के लिए दुनिया भर से आए अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक पुस्तक मेला परिदृश्य, पुस्तकों के भविष्य, प्रकाशन और पठन संस्कृति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
सोशल मीडिया पर साझा जानकारी के अनुसार, प्रधान ने प्रतिनिधियों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और प्रौद्योगिकी की भूमिका पर भी चर्चा की, जो आने वाले समय में पुस्तक उद्योग और पढ़ने की आदतों को किस तरह प्रभावित करेगी। इसके अलावा, पुस्तक मेलों को सांस्कृतिक और ज्ञान के सेतु के रूप में विकसित करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में अनुभव समृद्ध और सार्थक रहा। उन्होंने ज्ञान के वैश्विक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
