-
टाइम्स बिजनेस अवार्ड से सम्मानित, पूर्वी भारत की सशक्त पहचान बनी कंपनी
-
नंबर वन के शोरूम के रूप में स्थापित है पहचान, Clay बना गुणवत्ता का ब्रांड
भुवनेश्वर। पूर्वी भारत की अग्रणी और भरोसेमंद कंपनी लिंगराज ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड ने एक बार फिर गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। कंपनी का ब्रांड Clay आज गुणवत्ता, विश्वास और डिजाइन का ब्रांड बन चुका है। इसकी लोकप्रियता, विश्वास और गुणवत्ता को देखते हुए कंपनी को प्रतिष्ठित टाइम्स बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड निर्माण सामग्री और इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में कंपनी के उत्कृष्ट योगदान, सतत विकास और ग्राहक संतुष्टि का प्रतीक माना जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला सम्मान
इस भव्य अवार्ड समारोह में लिंगराज ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गजानन्द शर्मा, आनंद मोला और विक्रांत शर्मा ने प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। मंच पर कंपनी की विकास यात्रा, गुणवत्ता मानकों और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लिंगराज ग्रेनाइट आज उद्योग जगत में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।
पूर्वी भारत से राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत उपस्थिति
लिंगराज ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्वी भारत से शुरुआत कर आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कंपनी ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझते हुए गुणवत्ता और डिज़ाइन के नए मानक स्थापित किए हैं। लगातार नवाचार और आधुनिक तकनीक के उपयोग ने कंपनी को प्रतिस्पर्धी बाजार में अलग पहचान दिलाई है।
वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में उभरी कंपनी
लिंगराज ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों को एक ही छत के नीचे व्यापक उत्पाद और समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों और सेवाओं में इटालियन मार्बल्स, ग्रेनाइट्स, टाइल्स, स्टोन्स, लूवर्स, लाइटिंग, बाथवेयर, क्वार्ट्ज, मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब, सिस्टम एल्यूमिनियम विंडोज, वुडन फ्लोरिंग, प्लांटर्स, एडहेसिव और फसाड सॉल्यूशंस शामिल हैं। गुणवत्ता, टिकाऊपन और सौंदर्य का संतुलन कंपनी की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
इस खबर को भी पढ़ें: भुवनेश्वर में घरों को नया रूप दे रहा है यह शोरूम
ग्राहकों का विश्वास हुआ सम्मानित : गजानन्द शर्मा
अवार्ड मिलने पर कंपनी के निदेशक गजानन्द शर्मा ने इसे पूरी टीम और ग्राहकों को समर्पित किया और कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल लिंगराज ग्रेनाइट का नहीं, बल्कि उन सभी ग्राहकों और कर्मचारियों का है जिन्होंने कंपनी पर भरोसा किया। उनके अनुसार कंपनी का लक्ष्य हमेशा से गुणवत्ता से समझौता किए बिना बेहतरीन समाधान देना रहा है और यह अवार्ड उसी सोच की पुष्टि करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कंपनी और भी ऊंचे मानक स्थापित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति भी आभार जताया कि उनका भरोसा लगातार बनाए रखने के लिए कंपनी प्रयासरत रहेगी।
भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम
टाइम्स बिजनेस अवार्ड से सम्मानित होना लिंगराज ग्रेनाइट प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक नई प्रेरणा है। यह उपलब्धि कंपनी को और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प देती है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि गुणवत्ता, भरोसे और नवाचार के बल पर लिंगराज गारेनाइट आने वाले वर्षों में निर्माण और इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में और भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
