Home / Odisha / परिसीमन के बाद 200 तक हो सकती हैं विधानसभा की सीटें
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

परिसीमन के बाद 200 तक हो सकती हैं विधानसभा की सीटें

  •     मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा की सदस्य संख्या आने वाले वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि आगामी परिसीमन के बाद वर्तमान 147 विधायकों की संख्या बढ़कर लगभग 200 तक पहुंच सकती है।

नए ओडिशा विधानसभा भवन और लोक सेवा भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े और आधुनिक बुनियादी ढांचे की योजना बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा में 147 सदस्य हैं, लेकिन अगले परिसीमन के बाद यह संख्या बढ़ सकती है और लगभग 200 तक पहुंच सकती है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई विधानसभा को 300 सदस्यों के बैठने की क्षमता के साथ डिजाइन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना अगले 50 से 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है। नई विधानसभा और लोक सेवा भवन एक ही एकीकृत परिसर में बनाए जाएंगे और इनका निर्माण सेंट्रल विस्टा शैली की वास्तुकला के अनुसार किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री का लंबे समय से सपना रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में विभागों और सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण एक आधुनिक प्रशासनिक परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि नई विधानसभा भवन में 300 विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

इस परियोजना पर राज्य सरकार लगभग 3,623 करोड़ रुपये खर्च करेगी। परिसर में भूमिगत पार्किंग की सुविधा भी होगी। नई लोक सेवा भवन और विधानसभा परिसर 71.13 एकड़ भूमि पर स्वीकृत मास्टर प्लान के तहत बनाया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …