Home / Odisha / राउरकेला विमान हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राउरकेला विमान हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

  •  घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

भुवनेश्वर। ओडिशा के राउरकेला में हुई विमान दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं जो अत्यंत राहत की बात है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …