Home / Odisha / राज्यस्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यस्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

  •     विकास आयुक्त देव रंजन कुमार सिंह ने जनगणना-2027 को बताया राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम

  •     सभी से सहयोग की अपील

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एसएलसीसीसी) की बैठक लोकसेवा भवन, भुवनेश्वर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त मुख्य सचिव देव रंजन कुमार सिंह ने की।

बैठक की शुरुआत में निखिल पवन कल्याण, आईएएस, डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ सेंसस ऑपरेशंस, ओडिशा ने गणमान्य व्यक्तियों और भाग लेने वाले सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक में वित्त विभाग के प्रधान सचिव, पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के प्रधान सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव, ओडिशा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इसके अलावा राज्य के सभी जिलाधीश-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी एवं नगर आयुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी अपने-अपने जनगणना कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

जनगणना-2027 की तैयारियों पर विस्तृत मंथन

बैठक में जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर एजेंडा-वार विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से मकान सूचीकरण कार्य (एचएलओ) 2026, जो अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित है और जनसंख्या गणना (पीई), जो फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित की जाएगी पर विस्तार से चर्चा हुई। इन दोनों चरणों के साथ-साथ जनगणना-2027 से जुड़ी चल रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

सीमाओं के निर्धारण से लेकर कार्मिक तैनाती तक चर्चा

बैठक में प्रशासनिक सीमाओं को स्थिर करने, ओडिशा में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्यक्रम, गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की तैनाती तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के साथ संभावित कार्यक्रम टकराव जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त जनगणना-2027 के लिए वित्तीय मानदंड, मास्टर प्रशिक्षकों और फील्ड प्रशिक्षकों के चयन, वन ग्रामों, शहरी समूहों और झुग्गी बस्तियों के अंतिम निर्धारण, विशेष प्रभारों के निर्धारण तथा औद्योगिक नगरों की अधिसूचना जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जनगणना संचालन की प्रक्रिया पर प्रस्तुति

निदेशक, जनगणना संचालन, ओडिशा ने आगामी जनगणना के संचालन की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के समापन पर विकास आयुक्त देव रंजन कुमार सिंह ने जिलाधीश-सह-प्रधान जनगणना अधिकारियों की प्रशासनिक भूमिका और जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से जनगणना-2027 के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …