Home / Odisha / खंडगिरि से एम्स तक बनेगा समर्पित एम्बुलेंस कॉरिडोर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खंडगिरि से एम्स तक बनेगा समर्पित एम्बुलेंस कॉरिडोर

  •     प्रस्ताव को कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वीकृति मिली

  •     लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने की घोषणा

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खंडगिरि से एम्स भुवनेश्वर तक एक समर्पित एम्बुलेंस कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रस्ताव को कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वीकृति मिल गई है, यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा खंडगिरि से कलिंगनगर तक तीन लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक लेन विशेष रूप से एम्बुलेंस के लिए आरक्षित रहेगी। इससे आपात स्थितियों में एम्बुलेंस को बिना किसी अवरोध के तेजी से एम्स पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह प्रस्ताव एम्स भुवनेश्वर के निदेशक की ओर से भेजा गया था, जिसे अब औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। परियोजना के क्रियान्वयन से ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ गंभीर मरीजों को समय पर उन्नत उपचार उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सहायता मिलने की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …