Home / Odisha / ओडिशा में स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग में सोमवार को जनसुनवाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग में सोमवार को जनसुनवाई

  •  हर सप्ताह दर्ज होंगी लोगों की शिकायतें

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार के स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग ने जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए साप्ताहिक शिकायत सुनवाई आयोजित करने की घोषणा की है।

विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार, हर सोमवार सुबह 10:30 बजे विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में जनशिकायत सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही, विभाग के अधीन सभी निदेशालयों में भी प्रत्येक सोमवार को जनशिकायत सुनवाई आयोजित की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना और स्कूल एवं जन शिक्षा से जुड़े मामलों में आम जनता को समयबद्ध समाधान प्रदान करना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …