Home / Odisha / दिल्ली की जीत के बाद असम चुनाव अभियान की कमान बैजयंत पंडा को

दिल्ली की जीत के बाद असम चुनाव अभियान की कमान बैजयंत पंडा को

  •     असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

  •     सह-प्रभारियों की भी घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें असम के लिए प्रमुख प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा ने बैजयंत पंडा के साथ जम्मू-कश्मीर के विधायक सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक उड्डयन व सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी होंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्तियां

पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इसका उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और राज्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के रहे हैं प्रभारी

ओडिशा के केंद्रापड़ा से पांच बार सांसद रहे 61 वर्षीय बैजयंत पंडा इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रभारी थे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 27 वर्षों बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की थी और 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ असम में भी मिलेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …