Home / Odisha / यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया

यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया

  •     यह उपलब्धी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किए जाने पर इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत की सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

प्रधान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूनेस्को की यह मान्यता पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और सभ्यतागत गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की प्रभावी प्रतिध्वनि है।

उन्होंने लिखा कि दीपोत्सव का पर्व सदियों से भारतीय आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गरिमा को प्रकाशमान करता आया है। यूनेस्को द्वारा दी गई यह प्रतिष्ठित मान्यता दीपावली की आध्यात्मिक महत्ता और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नए विस्तार और वैभव के साथ स्थापित करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …