भुवनेश्वर । केन्द्रापड़़ा जिले के खाडियांग गांव में एक महिला का जला हुआ शरीर मिला है । मृतक महिला का नाम अनुसूया सिंह है। केन्द्रापड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर जांच शुरु कर दिया है ।
पीड़िता के पति सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब वह आज सुबह घर से बाहर आये थे, तब उनकी पत्नी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिटक कर आग लगा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो माह पूर्व ही उनकी पत्नी ने भारी मात्रा में ब्लिचिंग पाउडर खा लिया था । इसके बाद गंभीर हालत मे उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था । आठ दिनों तक इलाज चलने के बाद वह स्वस्थ्य हो कर लौटी थी । घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद केन्द्रापड़ा पुलिस साइंटिफिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोपोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
