Home / Odisha / मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने नववर्ष उत्सव से दूरी बनाई

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने नववर्ष उत्सव से दूरी बनाई

  • समर्थकों और शुभचिंतकों से फूल या उपहार न लाने की अपील

  • दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में घोषित है सात दिन का राज्य शोक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे नए साल के दिन उन्हें फूल या उपहार न लाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वे नए साल के आरंभ को लेकर किसी भी सरकारी समारोह में भाग नहीं लेंगे।
यह निर्णय दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में सात दिन का राज्य शोक घोषित किए जाने के संदर्भ में लिया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई जिलों में किसानों को अनियमित बारिश के कारण जो कठिनाइयाँ झेलनी पड़ीं, उन्हें देखते हुए नए साल का जश्न साधारण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है।
उपमुख्यमंत्रियों प्रभाती परिडा और केवी सिंहदेव ने भी शोक अवधि के दौरान किसी भी नववर्ष उत्सव से दूर रहने की घोषणा की है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित

    ओडिशा सरकार ने जारी किया निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र …