भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि स्व मनमोहन सिंह देश के महान पुत्र थे। उन्हें उनके आर्थिक ज्ञान और कौशल के लिए दुनिया भर में सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री के रूप में सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनकी उदार आर्थिक नीतियों के कारण भारत ने विश्व में एक प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को तेज किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता, ईमानदारी और सरल स्वभाव ने उन्हें राजनीति के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
