-
पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगा चुनाव – तोमर
भुवनेश्वर। ओडिशा भाजपा जनवरी 2025 में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने गुरुवार को भुवनेश्वर में दी।
तोमर ने बताया कि यह चुनाव जनवरी के पहले सप्ताह में होगा और पार्टी के लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है और कोई भी साधारण कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है।
फिलहाल संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, जिसमें मंडल स्तर के चुनाव हो रहे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
वर्तमान में मनमोहन सामल ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी।
जब बीजद से नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर सवाल पूछा गया, तो तोमर ने कहा कि कई बीजद सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
