Home / Odisha / सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

  •     ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’

  •     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील

  •     एक करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों से कम से कम एक दीया जलाने का आग्रह

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की महिला-केंद्रित प्रमुख कल्याणकारी योजना सुभद्रा योजना के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने 17 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार से कम से कम एक मिट्टी का दीया जलाने की अपील की है। इसे सुभद्रा दीप के रूप में महिला सशक्तीकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और प्रगति के प्रतीक के तौर पर मनाया जाएगा।

योजना से अब तक एक करोड़ से अधिक लाभार्थी जुड़ चुके हैं। सरकार की ओर से इस अवसर को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए राज्य के करीब 338 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला कल्याण कार्यालयों, परियोजना केंद्रों और स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली और पारंपरिक झोटी के माध्यम से भी उत्सव का माहौल तैयार किया जा रहा है।

अप्रैल में फिर खुलेगा सुभद्रा पोर्टल

लोक सेवा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने उन महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की, जो अब तक योजना से नहीं जुड़ पाई हैं। उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ अप्रैल में सुभद्रा पोर्टल फिर से खोला जाएगा।

इसके बाद वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जो पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या हाल में 21 वर्ष की आयु पूरी कर पात्र हुई हैं। पात्र महिलाओं को योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से मिलने वाली सहायता का लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

सुभद्रा योजना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ‘सुभद्रा दीप’ जलाने की अपील की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा से स्वावलंबन: ओडिशा की महिलाएं लिख रही हैं बदलाव की नई कहानी

लेखिका: श्रीमती प्रभाती परिडा, उपमुख्यमंत्री, ओडिशा एक समय था जब महिलाओं के सपने घर की …