Home / Odisha / भाजपा की सीटी से बिखर जाएगी बीजद : जय नारायण मिश्र

भाजपा की सीटी से बिखर जाएगी बीजद : जय नारायण मिश्र

  • बीजद पर तंज कसा – भाजपा नहीं चाहती कि बीजद पूरी तरह खत्म हो जाए

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय नारायण मिश्र ने गुरुवार को बीजद पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की केवल एक सीटी से ही बीजद पूरी तरह बिखर जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि बीजद पूरी तरह खत्म हो जाए।
जय नारायण मिश्र ने कहा कि जब बीजद के नेताओं को अपनी पार्टी में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है, तो वे स्वाभाविक रूप से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बीजद को इसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि उनकी पार्टी बनी रहे और लंबा जीवन जिए, लेकिन अपमान के साथ। मैं अपने दुश्मन को खत्म नहीं करना चाहता।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि दुश्मन लंबे समय तक जीवित रहें। अगर दुश्मन नहीं होंगे तो जीवन नीरस हो जाएगा। दुश्मन उतने ही जरूरी हैं जितने कि दोस्त। अगर कोई बीजद नेता भाजपा में आना चाहता है, तो उसका स्वागत है। हमारा उद्देश्य बीजद को खत्म करना नहीं है। लेकिन जैसे ही भाजपा सीटी बजाएगी, बीजद पूरी तरह बिखर जाएगी। यहां तक कि नवीन पटनायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि ओडिशा में विपक्षी दल बीजद के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।
चर्चा है कि बीजद के नेता सुभाषिष खुंटिया और निरंजन बिशी समेत कई नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …