Home / Odisha / मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायकों को भाजपा करेगी सम्मानित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायकों को भाजपा करेगी सम्मानित

  • भुवनेश्वर में रविवार को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

  • मन की बात कार्यक्रम को भी इस दौरान सुनेंगे

भुवनेश्वर। ओडिशा के लोगों के आशीर्वाद से पहली बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। राज्य की जनता ने इस बार पार्टी के 78 विधायक तथा 20 सांसदों को विजयी बनाया है। लगातार तीसरी बार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में ओडिशा से तीन नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इसलिए पार्टी ने मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य सरकार में मंत्री, सांसद व विधायकों को सम्मानित करने के लिए एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया है। रविवार को स्थानीय प्रदर्शनी मैदान में यह कार्यक्रम होगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरंची त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के ओडिशा से प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चाओं के पदाघधिकारी, जिला पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, सचिव व अन्य लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …