-
भ्रष्टाचार को रोकने के लिए होगा टेक्नोलॉजी का उपयोग
भुवनेश्वर। राज्य की समस्त धान मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। राज्य के खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के अंदर समस्त मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। मंडियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। धान के परिवहन करने वाले सभी वाहनों नें जीपीएल लगाया जाएगा, ताकि कौन व्यक्ति धान कहां अनलोड किया, इसके बारे में जानकारी मिल सकेगी। मंडी से धान मिलर के पास गया या नहीं, इसकी भी जांच होगी। 24 सालों से हुई भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वह कोरापुट, रायगड़ा व मालकानगिरि जिले के दौरे पर थे। वहां उन्होंने काफी समस्याओं को देखा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
